पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मी को अस्पताल चौकी से हटाया

पुलिसकर्मी को अस्पताल चौकी से हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। जिलाअस्पताल में स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ आरक्षक गुरुचरण ने दो दिन पहले इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर स्टॉफ से अभद्र व्यवहार किया था। उसने वार्ड में भी हंगामा मचाया था। शिकायत पर जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिसकर्मी को चौकी से हटाने के लिए कोतवाली टीआई दिनेश शर्मा को पत्र लिखा था। गुरुवार को उसे चौकी से हटा दिया है।

जिला अस्पताल में 9 दिसंबर की रात पुलिस चौकी में आरक्षक गुरुचरण की ड्यूटी थी। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली टीआई को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसने रात 8 से 9 बजे के बीच इमरजेंसी में डॉक्टर स्टॉफ से अभद्र व्यवहार कर गाली-गलोच कर वार्ड में कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए कहा बाहर जाओ, यहां तुम्हारा कोई काम नहीं है। टीआई शर्मा ने बताया अस्पताल प्रशासन के पत्र पर कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस चौकी से हटा दिया है।