पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेक्टिकल के साथ नवाचार करें इंजीनियरिंग छात्र

प्रेक्टिकल के साथ नवाचार करें इंजीनियरिंग छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. दिल्लीइंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग के निदेशक एवं जीबी पंत कॉलेज नईदिल्ली के प्राचार्य डॉ. सागर माजी सोमवार को एक दिनी प्रवास पर उज्जैन आए। इस मौके पर अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों को डॉ. माजी ने संबोधित किया। आईसी इंजिन तकनीक को अपने शोध से नई दिशा देने के लिए मशहूर डॉ. माजी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीरो पॉल्यूशन (पूर्णत: प्रदूषण मुक्त) वाला इंजिन का निर्माण दुनिया में हो चुका है लेकिन इसकी लागत बहुत अधिक है। जिसके कारण यह उपलब्ध नहीं है। भारत में अभी भी आईसी इंजिन तकनीक के क्षेत्र में बहुत अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को टिप दी कि केवल इंजिन को खोलकर प्रेक्टिकल करने के साथ उसमें नवाचार की संभावनाएं भी तलाशें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के जिज्ञासपूर्ण सवालों के भी जवाब दिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. हिंडोलिया एवं शा. पॉलीटेक्निक कॉलेज के डॉ. जेके जैन ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने किया। आभार प्रो. मनीष जैन ने माना। इस मौके पर संस्था चेयरमेन विवेक जायसवाल, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. राजेश शर्मा, प्राचार्य डॉ. विवेक दुबे, फॉर्मेसी के प्राचार्य डॉ. हेमंत जोशी भी उपस्थित थे।

विद्यार्थियों से सवाल-जवाब करते डॉ. माजी।