पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का धरना 11 को

कांग्रेस का धरना 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. प्रेमछायामार्ग निर्माण एक माह से बंद है। ठेकेदार द्वारा एक फीट खोद कर कार्य बंद कर रखा है। मार्ग बंद होने से स्कूल बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों को असुविधा हो रही है। यह आरोप लगाते हुए पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने निगम आयुक्त को परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्षद दल 11 दिसंबर को चामुंडा माता चौराहे पर सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करेगा।