धरना कल
उज्जैन. जिलेमें अवैध उत्खनन के विरोध में युवक कांग्रेस बुधवार दोपहर 12.30 बजे टॉवर चौक पर धरना प्रदर्शन करेगा। अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान ने बताया धरने के दौरान तीन-चार सालों में जो उत्खनन हुआ है, उसकी जांच करवा कर जो गड्ढे हुए हैं, उस मान से संबंधित अधिकारी संबंधित उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।