पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रगुप्त धाम के नवनिर्माण का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पटनायक करेंगे

चित्रगुप्त धाम के नवनिर्माण का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पटनायक करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. अंकपातक्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धर्मराज मंदिर के नव निर्माण का लोकार्पण 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति एके पटनायक के मुख्य आतिथ्य में होगा। अभा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास के तत्वावधान में प्राचीन चित्रगुप्त धाम में दो वर्षों से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था। इसके तहत लाखों रुपए की लागत से नवनिर्माण किया गया है। लोकार्पण समारोह में समाजजनों सहित गणमान्यजनों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे हवन-पूजन, यज्ञ एवं महाआरती पश्चात 11 बजे पूर्व न्यायाधिपति पटनायक द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।