- Hindi News
- डॉ. गर्ग ने हृदय रोग सम्मेलन को संबोधित किया
डॉ. गर्ग ने हृदय रोग सम्मेलन को संबोधित किया
उज्जैन. कार्डियोलॉजीसोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 7 दिसंबर तक हैदराबाद में 66वां अभा हृदय रोग सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में को उज्जैन के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग ने बतौर अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा गर्भधारण करने वाली महिलाओं को कम से कम एवं कम समय तक चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवाई का सेवन करना चाहिए। डॉ. गर्ग ने बताया चार दिनों में कॉन्फ्रेंस में 7 हजार हृदय रोग विशेषज्ञों 50 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने उद्बोधन दिए।