पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार किसानों से समझौते के तहत लेंगे जमीन

पहली बार किसानों से समझौते के तहत लेंगे जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौररोड पर यूडीए की आवासीय योजना त्रिवेणी विहार एक्सटेंशन के लिए समझौते के तहत सोमवार को यूडीए सभाकक्ष में किसानों के साथ में प्राधिकरण प्रशासन की बैठक हुई। यूडीए ने किसानों के सामने प्रस्ताव रखा कि वे योजना के लिए प्राधिकरण को जमीन उपलब्ध करवाए तथा उसके बदले में 55 प्रतिशत विकसित भूखंड उन्हें दिए जाएंगे। अनुबंध, रजिस्ट्री आदि का खर्च भी प्राधिकरण वहन करेगा। किसान इन भूखंडों को किसी को भी बेचने के लिए स्वतंत्र रहेगा।

यह पहला मौका है जब प्राधिकरण संभागायुक्त यूडीए चेयरमैन रवींद्र पस्तौर के निर्देश पर किसानों से समझौते के तहत जमीन ले रहा है। योजना में मालनवासा गोयला खुर्द में करीब 16 किसानों की 13 हेक्टेयर जमीन रही है। यहां प्राधिकरण सभी श्रेणी के मकान बनाएगा। यूडीए किसानों से समझौते के तहत जमीन लेने की कवायद कर रहा है। बैठक में यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह, ईई केसी पाटीदार, रंजन गर्ग, सहायक यंत्री डीके बोथरा, हरीश जोशी जनसंपर्क अधिकारी पवन गरवाल आदि मौजूद थे।

9को शिप्रा विहार योजना के लिए किसानों के साथ बैठक : शिप्राविहार एक्सटेंशन योजना में आने वाले लालपुर, शक्करवासा, नागझिरी हामूखेड़ी क्षेत्र की जमीन को योजना के लिए किसानों से लिए जाने के संबंध में 9 दिसंबर को चर्चा की जाएगी। इस योजना में किसानों को जमीन के बदले 50 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएंगे।

किस्तसे पहले मकानों का चयन : संभागायुक्तयूडीए चेयरमैन रवींद्र पस्तौर के आदेश पर यूडीए में यह पहली बार हुआ है कि मकानों की किस्त लिए जाने से पहले मकानों का चयन करवा दिया गया। अब तक यूडीए द्वारा बसंत विहार योजना में 10 एमआईजी, भार्गवनगर योजना में 16 एमआईजी डुप्लेक्स मकान, शिप्रा विहार योजना में 75 ईडब्ल्यूएस भवन, शिप्रा विहार योजना में बनाई गई मल्टी में 237 फ्लैट, त्रिवेणी विहार में 100 ईडब्ल्यूएस मकान, 24 सीनियर एमआईजी बंगलों का चयन अब तक करवाया जा चुका है। अब इन मकानों का आवंटन कब्जा हितग्राहियों को दिया जाएगा।