- Hindi News
- तिब्बती कल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाएंगे
तिब्बती कल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाएंगे
उज्जैन. पोटालातिब्बती शरणार्थी ऊनी मार्केट, आगर रोड में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर तिब्बती व्यवसायी अपने धर्मगुरु दलाई लामा को शांति का नोबल पुरस्कार मिलने की 25वीं वर्षगांठ भी मनाएगा। इस दिन वे अपना व्यवसाय बंद रखेंगे। इस अवसर पर व्यवसायियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ से तिब्बत में मानव अधिकारों की रक्षा करने उत्पीडऩ रोकने के लिए चीनी सरकार पर दबाव बनाने तथा चीनी सरकार की बर्बरता रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जाएगी।