पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिनाथ जैन मंदिर में सम्मेद शिखर मंडल विधान

शांतिनाथ जैन मंदिर में सम्मेद शिखर मंडल विधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिनाथ जैन मंदिर में सम्मेद शिखर मंडल विधान

उज्जैन. दिगंबरजैन महिला परिषद अवंति ने विनोद मिल की चाल स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधानाचार्य पं. अशोक जैन के सान्निध्य में सम्मेद शिखर मंडल विधान का आयोजन किया। गायन, संचालन निर्देशन नीता धवल, अनिता झांझरी ने किया। विधान में सौधर्य इंद्राणी की भूमिका स्नेहलता सोगानी एवं मंडलजी पर प्रमुख कलश स्थापना पुष्पा गंगवाल चारों कोनों पर कलश विराजमानकर्ता योगिता बाकलीवाल, शकुन कुंभराज, सीमा शाह, प्रीति छाबड़ा, पूजा सोगानी थीं। इस अवसर पर उपस्थित 40 इंद्राणियों ने शिखर की वंदना की। कलश सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। प्रथम सोनल गंगवाल, द्वितीय श्रद्धा जैन रहीं। संगीता सोगानी, नीलू बागड़िया, निर्मला सेठी, वंदना पांड्या, टीना बागड़िया, वीणा गोधा, अलका जैन, श्रद्धा जैन, मंजू सोनी, ममता कासलीवाल, रूपल शाह, शशि कासलीवाल आदि मौजूद थीं।