उज्जैन। वकीलों ने बुधवार को तीन घंटे तक कोर्ट में काम नहीं किया। इसकी वजह महिला वकील से मंगलवार को मारपीट होने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करना था। पुलिस ने दोपहर में महिला वकील की तरफ से इंदौर के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। वहीं रात को इंदौर की महिला की ओर से महिला वकील सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करा दिया।
इंदिरानगर निवासी वकील नीलिमा पिता समंदरसिंह सिसौदिया (35) कमल किशोर परमार की ओर से इंदौर स्थित प्रकाश नगर की सीमा परमार के खिलाफ तलाक का केस लड़ रही है। मंगलवार को सीमा अपनी मां लीलाबाई पिता कैलाश वीरांग के साथ पेशी पर आई थी। कोठी पर नीलिमा और सीमा के परिवार में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत कर दी। मामले में सीमा आदि पर कार्रवाई नहीं होने पर सुबह 11 बजे मंडल अभिभाषक संघ ने काम नहीं करने की घोषणा कर दी। बाद में नीलिमा साथी वकीलों के साथ एएसपी डॉ. असित यादव से मिली और केस दर्ज कराया। अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया वकील से मारपीट होने पर अध्यक्ष अतुल रैना ने काम नहीं करने की अपील की थी। केस दर्ज होते ही वकीलों ने दो बजे से काम शुरू कर दिया।
वकीलने छेड़छाड़ और चेन तोड़ने का आरोप लगाया- वकीलनीलिमा ने रिपोर्ट में लिखा कि वो आठ साल से वकालत कर रही है। कमल की ओर से सीमा के खिलाफ तलाक का केस लड़ रही है। मामले की पेशी के दौरान सीमा के पिता कैलाश वीरांग ने उससे अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने प|ी लीला पुत्री सीमा के साथ मिलकर उसे पीटा, सोने की चेन तोड़ ली और इंदौर आने पर हत्या की धमकी दी। मामले में 394,354 ए, 294, 323, 506, 34 का केस दर्ज किया है।
सीमाने वकील ससुर पर केस दर्ज कराया- पुलिसके अनुसार सीमा ने ससुर ब्रजलाल परमार, वकील नीलिमा और नीरज चौधरी पर केस दर्ज कराया है। सीमा ने आरोप लगाया पेशी के दौरान कोठी परिसर में परमार चौधरी ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर नीलिमा दोनों ने उसे पीटा और धमकाया। तीनों पर धारा 354, 294, 323, 506 34 में प्रकरण दर्ज किया है।
- महिला वकील और इंदौर की महिला के विवाद में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
(मंडल अभिभाषक संघ द्वारा काम बंद की घोषणा के बाद सूना पड़ा कोर्ट परिसर।)