आज टीएल, कल एमआईसी की बैठक
उज्जैन। नगरनिगम की टीएल बैठक गुरुवार शाम 4 बजे निगम मुख्यालय स्थित एमआईसी सभागृह में होगी। आयुक्त अविनाश लवानिया बैठक में निगम कार्यों और कंट्रोल रूम की समीक्षा करेंगे। गुरुवार सुबह महापौर रामेश्वर अखंड एमआईसी के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे, इस कारण टीएल की बैठक शाम को रखी है। महापौर परिषद की बैठक शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे महापौर निवास स्थित सभागृह में होगी। बैठक के लिए निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुशंसा की जाएगी।