पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा लोक अदालत के संबंध में बैठक

मेगा लोक अदालत के संबंध में बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगरपालिक निगम की राजस्व समिति की बैठक में मेगा लोक अदालत के अवसर पर दी जाने वाली संपत्तिकर सरचार्ज छूट का लाभ नागरिकोें द्वारा लिए जाने के संबध में बुधवार को अधिकारियों से चर्चा हुई। मेगा लोक अदालत में अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होने की स्थिति में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी एवं अधिभार की राशि 50 हजार सेे 1 लाख होने की स्थिति में 50 प्रतिशत तथा इससे अधिक पर 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। बैठक समिति प्रभारी कलावती यादव की अध्यक्षता में हुई। लोक अदालत 13 दिसंबर को होगी।