- Hindi News
- यूडीए ने पंजीयन फार्म के 100 से बढ़ाकर 500 रुपए किए
यूडीए ने पंजीयन फार्म के 100 से बढ़ाकर 500 रुपए किए
अबआप यूडीए से मकान, दुकान प्लाॅट खरीदेंगे तो आपको पंजीयन फार्म की पांच गुनी कीमत चुकाना होगी। पहले हितग्राहियों को यूडीए से पंजीयन फार्म 100 रुपए में मिलता था, जिसे बढ़ाकर 500 रुपए कर दिए है। बोर्ड से मंजूरी भी नहीं ली गई है।
अब यूडीए की जितनी भी नई योजनाएं रही हैं, उनके पंजीयन फार्म 500 रुपए चुका कर ही मिलेंगे। इसका असर उन हजारों हितग्राहियों पर पड़ेगा, जो यूडीए से संपत्ति खरीदना चाहते हैं। फार्म इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा प्राधिकरण भवन भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र से हितग्राही ले सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा लंबे समय बाद शिप्रा विहार के एच सेक्टर में एलआईजी श्रेणी के मकानों की आवासीय योजना लाई गई है। यहां 28 डुप्लेक्स मकान बनाए जा रहे हैं। इस योजना के साथ मकानों के पंजीयन फार्म की कीमत बढ़ा दी गई है। हितग्राहियों ने कीमतें बढ़ाने का विरोध किया है। हितग्राही अजहर शेख निवासी आदर्श नगर का कहना है फार्म की कीमत बढ़ाने से आर्थिक भार पड़ेगा।
फार्मजमा नहीं कर पाए तो राशि डूबत खाते में: कईहितग्राही फार्म तो खरीदते हैं लेकिन किन्हीं कारणों के चलते फार्म जमा नहीं कर पाते हैं। फार्म की राशि वापसी योग्य नहीं होने के कारण उनके पैसे डूब जाते हंै। 28 एलआईजी डुप्लेक्स मकानों की योजना के 67 हितग्राहियों ने 500-500 रुपए देकर फार्म खरीदे थे। इनमें से सिर्फ 16 हितग्राहियों ने ही फार्म जमा किए हैं। शेष 51 हितग्राहियों के पंजीयन फार्म की राशि करीब 25,500 रुपए डूबत खाते में चले गए हैं।
^पंजीयनफार्म की राशि बढ़ाई है। पहले फार्म 100 रुपए में मिलता था, अब 500 रुपए में मिलेगा।\\\'\\\' शिवेंद्रसिंह, सीईओयूडीए