पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि के नए बजट में सिंहस्थ के लिए 2.52 अरब रुपए

ननि के नए बजट में सिंहस्थ के लिए 2.52 अरब रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगर निगम का 2015-16 का बजट तैयार हो गया है। इसे महापौर परिषद में रखने के लिए लेखा विभाग ने आयुक्त को भेज दिया है। नए बजट में सिंहस्थ 2016 के लिए 2.52 अरब रु. खर्च करने का प्रावधान किया है। मछली मार्केट, दशहरा मैदान स्टेडियम पर स्पोर्ट्स शॉप्स, पीपलीनाका में दुकानों का निर्माण के लिए 3.61 करोड़ रु. प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कचरा प्रबंधन के लिए 8 करोड़ रु., राजीव आवास 18 करोड़ रु. और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लिए 3 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। निगम ने फिलहाल बजट में कोई नया कर नहीं लगाया है और ही शुल्क भाड़े की दरों में भी बढ़ोतरी की है।
निगम ने 2015-16 के बजट में सात अरब 18 करोड़ एक लाख 96 हजार रु. की आय और सात अरब 17 करोड़ 81 लाख 73 हजार रु. का खर्च प्रस्तावित करते हुए 20.23 लाख रु. की बचत का बजट बनाया है। नए बजट में पिछले साल के मुकाबले 0.99 प्रतिशत आय और 1.02 प्रतिशत खर्च में बढ़ोतरी की गई है। निगम के संयुक्त संचालक वित्त जेएस भदौरिया ने बजट आयुक्त अविनाश लवानिया को भेज दिया है। आयुक्त इसे महापौर परिषद में विचार के लिए रखेंगे तथा महापौर परिषद से अनुशंसा के बाद इसे निगम परिषद में पारित किया जाएगा।
ये सुझाव भी दिए
-बजट में निगम की आय में कमी प्रस्तावित होने से आय बढ़ाने के लिए संपत्तिकर वसूली का दायरा बढ़ाया जाए शत-प्रतिशत वसूली की व्यवस्था के साथ करों की वसूली के लिए शिविर लगाए जाएं।
- कर जमा करने के लिए ज्यादा काउंटर खोले जाना चाहिए ताकि नागरिक सुविधा अनुसार राशि जमा करा सकें।
- कर वसूली कामों के लिए निश्चित अवधि के लिए संविदा पर कर्मचारी रखे जाएं।
- किराया भाड़ा दरों की समीक्षा कर बढ़ोतरी की जाएगी शत-प्रतिशत वसूली करें।
- कॉलोनी सेल के शुल्कों की शत प्रतिशत वसूली करें।
- भवन निर्माताओं द्वारा सड़क पर सामग्री रखे जाने पर दांडिक वसूली करें।
ये है बजट में खास : - निगम का स्थापना व्यय (वेतन, भत्ते, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि) के लिए 75.97 करोड़ रु.।
- सड़क सुधार, सफाई, स्ट्रीट लाइट, फायर ब्रिगेड, उद्यान, तरणताल, ग्रांड होटल, कम्युनिटी हॉल, रैन बसेरा, सराय निगम भवनों के संचालन अनुरक्षण के लिए 32.83 करोड़ रु.।
- कार्तिक मेला, अटल खेल मेला, शिविर और अन्य सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए 2.26 करोड़ रु.।
- नई सड़कों के निर्माण के लिए 6.52 करोड़ रु.।
- नाली गटर निर्माण के लिए 5 करोड़ रु.।
- पिछड़े वार्डों के विकास के लिए 2 करोड़ रु.।
- सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ रु।
- स्कूल भवन निर्माण के लिए 1.65 करोड़ रु.।
- सुविधाघरों के निर्माण के लिए 3.20 करोड़ रु.।
- महापौर, अध्यक्ष, जोन समितियों, पार्षदों एल्डरमैन मद के लिए 19.87 करोड़ रु.।
- निगम में कम्प्यूटराइजेशन ई-गवर्नेंस के लिए 1.80 लाख रुपए।
- नए वाहनों की खरीदी के लिए 1 करोड़ रुपए।
(नगर सरकार का बजट तैयार | दशहरा मैदान में स्टेडियम स्पोर्ट्स शॉप्स, जीवाजीगंज अस्पताल के बाहर दुकानें बनाने के प्रस्ताव)