पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्ज चुकाने के लिए बहू से मांगे 25 लाख रुपए

कर्ज चुकाने के लिए बहू से मांगे 25 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुरीनिवासी एक महिला से उसके ससुराल वालों ने मकान का कर्ज चुकाने के लिए 25 लाख रुपए मांग लिए। बुधवार को मामला सामने आने पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच लोगाें पर दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। टीअाई अनुराधा गिरवाल ने बताया भरतपुरी निवासी रितिका की शादी 9 दिसंबर 2011 को दौलतगंज के सौरभ गिरिया से हुई थी। सौरभ पोहा फैक्टरी संचालित करता है। शादी के बाद से ही पति सौरभ, ससुर अशोक, सास अल्पना, दादा ससुर माणकलाल, दादी ससुर प्रेमलता कम दहेज का ताना मारकर रितिका को परेशान कर रहे थे। दो माह पहले रितिका को मायके से 25 लाख रुपए लाने का कहा था। मांग नहीं मानने पर उसे घर से निकाल दिया था। शिकायत पर सौरभ, अल्पना, अशोक, माणकलाल, प्रेमलता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।