पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की कंपनी पर लाखों रुपए लेकर भागने का आरोप लगाया

दिल्ली की कंपनी पर लाखों रुपए लेकर भागने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगररोड के एक दर्जन युवकों ने बुधवार को दिल्ली की एक कंपनी के खिलाफ माधवनगर थाने में शिकायत की है। कंपनी संचालकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पांच साल में डेढ़ गुना राशि करने का झांसा देकर लोगों के रुपए जमा किए और फिर लाखों रुपए लेकर भाग गए।

चक कमेड़ निवासी दिलीप गौड़, महेश कछावा, जसवंत कछावा, जितेंद्र मंडलोई, संजू दायमा, मुकेश चावड़ा ने बताया दिल्ली की सनशाइन इन्फ्राबिल्ड लिमिटेड कंपनी का कंट्रोल रूम के सामने नवकार काॅम्प्लेक्स में ऑफिस है। कंपनी ने पांच सौ रुपए हर माह जमा करने पर पांच साल बाद 45 हजार रुपए देने की योजना शुरू की थी। एजेंटों के विश्वास पर अगस्त तक 36-36 हजार रुपए जमा कर दिए। कंपनी ने सावधि पूरी होने पर अक्टूबर में रुपए देने का कहा फिर दिसंबर और अब आॅफिस बंद कर अधिकारी भाग गए। मामले में टीआई आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद धांधली पाए जाने पर केस दर्ज करेंगे।

कर्मचारीबंद ऑफिस में काम करते पकड़ाए

पीड़ितयुवकों ने बताया कि ऑफिस बंद होने पर वे जिम्मेदार अधिकारियों को तलाशने के लिए रोज ऑफिस रहे थे। बुधवार दोपहर ऑफिस बंद मिला लेकिन महानंदा नगर निवासी राहुल परमार सहित चार लोग अंदर काम करते दिखे। उन्हें पकड़कर थाने में सौंपा है। राहुल ने बताया वो मात्र कंप्यूटर आॅपरेटर है और कंपनी सभी की राशि लौटाना चाहती है लेकिन अफसरों से संपर्क नहीं हो रहा है।