पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जननी एक्सप्रेस में यात्रियों को ले जाते पकड़ा

जननी एक्सप्रेस में यात्रियों को ले जाते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जननीएक्सप्रेस का उपयोग सवारियों के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। डीएचओ (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ.शशि गुप्ता ने आगर रोड पर जैथल टेक पर वाहन को पकड़ा। वाहन में पांच सवारियों को बैठाकर घट्टिया से उज्जैन लाया जा रहा था। उन्होंने सीएमएचओ डॉ.अशोक यादव को रिपोर्ट की है। जननी एक्सप्रेस के संचालक को नोटिस दिया जाएगा।

डीएचओ डॉ.गुप्ता डॉ.एचके रावल बिछड़ोद से दौरा कर उज्जैन लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें जैथल टेक के समीप जननी एक्सप्रेस एमपी 09 बीसी 5229 में आम यात्री दिखे। उन्होंने वाहन रुकवाया। वाहन में पांच यात्री बैठे थे। उन्होंने वाहन का नंबर ड्राइवर का नाम नोट किया। रिपोर्ट सीएमएचओ से की है। ध्यान रहे जिले में 18 जननी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। इन वाहनों से गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक तथा प्रसूता की अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे बच्चे को अस्पताल से घर तक छाेड़ा जाता है। इन वाहनों में आम यात्रियों को नहीं बैठाया जा सकता है। इस मामले में मां कृपा को-ऑपरेटिव के संचालक विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि कॉल सेंटर सीएमएचओ से मुझे अब तक अवगत नहीं कराया है।