- Hindi News
- भटिंडा में महाराष्ट्र को हराकर आगर के हर्ष ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मैडल
भटिंडा में महाराष्ट्र को हराकर आगर के हर्ष ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मैडल
पंजाबके भटिंडा शहर में 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित अंडर-17 वेट कैटेगरी के 85 किलोग्राम प्लस नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आगर के संस्कार स्कूल के कक्षा 11वीं के हर्ष पिता बैजू शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता।
उन्होंने मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पहले पंजाब को, फिर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 7-4 से पराजित कर स्थान बनाया है। प्रतियोगिता के लिए हर्ष ने महीनों मेहनत की और अपनी कोच एकता यादव के दिशा-निर्देश पर हर समय अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। कोच यादव ने बताया उज्जैन संभाग का इस प्रतियोगिता में यह पहला गोल्ड मैडल है। प्रतियोगिता में जीतने के बाद बुधवार को हर्ष भटिंडा से उज्जैन और फिर उज्जैन से आगर पहुंचे। इस जीत पर आगर आने के बाद हर्ष का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
गोल्ड मैडल जीतने के बाद आगर पहुंचे हर्ष का स्वागत करते शहरवासी।