पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मेगा लोक अदालत

आज मेगा लोक अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली और मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में शनिवार को नेशनल एवं मेगा लोक अदालत आयोजित होगी। नेशनल एवं मेगा लोक अदालत में उज्जैन जिले में 39 खंडपीठों के माध्यम से सिविल, अापराधिक, चेक बाउंस, परिवार न्यायालय आदि प्रकरणों के साथ-साथ भू-अर्जन, वैवाहिक, पारिवारिक, नगर पालिका से संबंधित संपत्तिकर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिनियम से संबंधित प्रकरणों के अलावा राज्य शासन के सभी विभागों के समन्वय द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के संयोजक विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया पक्षकार जिसका कोई प्रकरण लंबित है और वो आपसी समझौते के माध्यम से प्रकरण को समाप्त कराने का इच्छुक है, वह संबंधित विभाग में जाकर आपसी समझौतों के आधार पर प्रकरण को निपटाए जाने का अनुरोध संबंधित खंडपीठ से कर सकता है।