पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण के साथ राजनीितक समीकरण बदले

आरक्षण के साथ राजनीितक समीकरण बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैनजिला पंचायत में इस बार अजा वर्ग का अध्यक्ष होगा। शुक्रवार को आरक्षण प्रक्रिया में घोषणा होने के बाद उज्जैन जिला पंचायत चुनाव को लकर राजनीितक समीकरण बदल गए है। राजनीितक दल अब प्रत्याशियों की तलाश में जुटेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण के साथ ही अब प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की कभी भी घोषणा की जा सकती है।

गौरतलब है कि 27-28 अक्टूबर को जिला पंचायत की ग्राम पंचायतों के लिए 609 सरपंच और 9112 पंचों के आरक्षण के साथ जिला पंचायत जनपद पंचायतों के वार्डों का आरक्षण भी किया गया था, जिस पर अब जिले की छह में से तीन जनपद पंचायतों की अध्यक्ष महिलाएं रहेंगी। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के कुल 21 में से 11 वार्ड भी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार जनपद सदस्यों के कुल 138 में से 77 वार्डों में उम्मीदवार के तौर पर महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगी। इनमें अनारक्षित, एससी, एसटी सहित पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवार शामिल रहेंगी।

इन जपं में इस वर्ग के अध्यक्ष

जनपदपंचायत वर्ग

उज्जैनओबीसी

बड़नगर ओबीसी महिला

घट्टिया अजा

खाचरौद अजा महिला

महिदपुर अनारक्षित

तराना अनारक्षित महिला

जिपंके 21 में से ये वार्ड इस वर्ग के

वर्गवार्ड

अजा01, 06, 09

अजा महिला 03, 15, 16, 17

अजजा 19

अन्य पिछड़ा वर्ग 04, 14

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 05, 08, 10

अनारक्षित 13, 18, 20, 21

अनारक्षित महिला 02, 07, 11, 12