पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी युवक ने किशोरी का अपहरण किया

पड़ोसी युवक ने किशोरी का अपहरण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जीवाजीगंजथाना क्षेत्र में एक किशोरी का पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया उर्दुपुरा में पिंटू उर्फ भरत बैरागी किराए के मकान में रहता है। पिंटू गुरुवार शाम क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घटना का पता चलते ही पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। यहां शिकायत पर पुलिस ने पिंटू के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा कायम किया है।

हमलावरोंका सुराग नहीं : उज्जैन। तीनयुवकों पर प्राणघातक हमले के मामले में शुक्रवार को भी हमलावर गिरफ्त में नहीं सके। गुरुवार को अशोक नगर के सूरज देसाई नगर के मनोज पर क्षेत्र के रवि, शुभम, शुभम पाल, भगवान सिंह ने तलवार से हमला कर दिया था। वहीं चिमनगंज पुलिस के मुताबिक ढांचाभवन के विजय को उसके दोस्त ने चाकू से गोदा था।