उज्जैन। मक्सी रोड पर शुक्रवार रात एक वन रक्षक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। चिमनगंज टीआई ओपी मिश्रा ने बताया हाथीपुरा निवासी ब्रजमोहन बैरवा तराना में वन रक्षक है। ब्रजमोहन ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 8 बजे मक्सी रोड पर उज्जैन की तरफ से रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने ब्रजमोहन को रौंद दिया।
हादसे में ब्रजमोहन का साथी भी घायल हुआ है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम रूम में रखा है। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे। ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।