पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल एसएम आईडी के लिए जोन पर भी ठेकेदारी व्यवस्था

ट्रिपल एसएम आईडी के लिए जोन पर भी ठेकेदारी व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। ट्रिपलएसएम आईडी बनाने में रही दिक्कतों के चलते सोमवार से नगर निगम के जोन कार्यालयों पर ठेकेदारी व्यवस्था लागू की जाएगी। ठेकेदार के कर्मचारी जोन कार्यालयों पर भी बैठेंगे तथा आईडी बनाएंगे। निगम ने अभी मुख्यालय में आईडी के काम के लिए ठेकेदार को काम दिया है। नई आईडी बनाने की वार्ड स्तर और जोन स्तर पर की गई व्यवस्था फेल हो गई है। इससे नागरिक परेशान हैं। स्कूलों में भी बच्चों को ट्रिपल एसएम आईडी के लिए परेशान किया जा रहा है। जोन कार्यालयों से नागरिकों को मुख्यालय भेजा जा रहा है। शुक्रवार को भी कई लोग निगम मुख्यालय पहुंचे और आईडी नहीं बनाने की शिकायत की। अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान ने शुक्रवार शाम मुख्यालय में आईडी से जुड़े सभी कर्मचारियों अधिकारियों की बैठक लेकर तय किया कि सोमवार से हर जोन पर ठेकेदार के कर्मचारी भी बैठेंगे और आईडी बनाएंगे।