पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने बैंक से 45 लाख लोन लिया, आधा भरा ही नहीं

व्यापारियों ने बैंक से 45 लाख लोन लिया, आधा भरा ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोन कांड में तीन फर्मों के नाम भी आए, बैंक ने पुलिस को सौंपा रिकार्ड

तीन फर्म, चार संचालक 26 लाख बाकी

मैनेजरमाहेश्वरी ने बताया शोभा ट्रेडिंग रमीला बाई गुप्ता, शोभा जैन और अभिषेक जैन की है। इन पर 8.86 लाख बकाया है। वहीं राधेश्याम भैरुलाल गुप्ता फर्म संचालक राधेश्याम गुप्ता, दिलीप जैन अभिषेक पर 7.70 लाख बाकी है। शांति ट्रेडर्स के संचालक राधेश्याम गुप्ता स्नेहलता जैन पर भी 8.74 लाख बाकी है।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

लोनके नाम पर हुई करोड़ों की धांधली में एक नया मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा ने पुलिस को तीन फर्म संचालकों पर कोल्ड स्टोरेज में रखे डालर चने पर 45 लाख का लोन लेने और बाद में कर्जा नहीं लौटाने का रिकार्ड सौंपा है। पुलिस पता लगा रही है कि सालभर पहले व्यापारियों ने जिस चने पर लोन लिया, वे स्टोरेज में है या नहीं।

महानंदा नगर बीओआई शाखा प्रबंधक कमलेश माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कृषि मंडी स्थित शोभा ट्रेडिंग कंपनी, शांति ट्रेडर्स और राधेश्याम भेरूलाल फर्म ने अगस्त 2013 में स्टोरेज में रखे चने पर 15-15 लाख का लोन लिया था। व्यापारियों ने आधा लोन भरने के बाद शेष राशि जमा नहीं कराई। उन्होंने जिस चने पर लोन लिया था, वो भी शायद स्टोरेज में नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू की है। याद रहे सिंह कोल्ड स्टोरेज संचालक रवींद्रसिंह बग्गा ने व्यापारियों के माल को किसानों का दर्शाकर र|ाकर बैंक से 4.50 करोड़ और बीओआई से आलू पर 3.50 करोड़ का लोन लिया था। 26 नवंबर को बग्गा की मौत के बाद व्यापारियों का मामला भी सामने आया।

^बीओआईमैनेजर द्वारा सौंपी रिपोर्ट पर जांच कर रहे हैं। व्यापारियों द्वारा लिए लोन में अनियमितता मिली तो कार्रवाई होगी। विजयडावर, सीएसपी