उज्जैन। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को यूरिया एवं बिजली समस्या को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी के विरोध में आगररोड चिमनगंज मंडी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने कहा यूरिया, बिजली संकट सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। यूरिया नहीं मिलने से गेहूं की फसल नष्ट होने की स्थिति में है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भी संबोधित किया।
राज्यपाल के नाम ज्ञापन- शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने धरने के अंत में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार शेखर चौधरी को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पंवार, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, शेर अली पटेल, विक्रम सिंह पटेल, महेश
सोनी, चेतन यादव, वासुदेव रावल, महेश पटेल, महेश परमार, ईश्वर अग्निहोत्री, पार्षद रवि राय, विक्की यादव उपस्थित थे।