पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट मीटिंग कर बिजली कर्मियों ने मांगा उच्च वेतनमान

गेट मीटिंग कर बिजली कर्मियों ने मांगा उच्च वेतनमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेट मीटिंग कर बिजली कर्मियों ने मांगा उच्च वेतनमान

उज्जैन। बिजलीकर्मचारी महासंघ पश्चिम क्षेत्र द्वारा शुक्रवार को मक्सी रोड पर गेट मीटिंग की। उन्होंने तीसरा उच्च वेतनमान दिए जाने की मांग की। 1 जुलाई से यह वेतनमान उन कर्मचारियों के लिए लागू हो गया है, जिनका सेवाकाल 30 वर्ष का हो गया है। बिजली कंपनी भी राज्य शासन का उपक्रम है लेकिन 5 माह बाद भी बिजली कर्मचारी उच्च वेतन मान से वंचित हैं। कर्मचारी महासंघ के महामंत्री केशवलाल गुप्ता ने बताया तीसरा वेतनमान लागू होने के बाद भी बिजली कंपनी के करीब 850 कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। यदि उन्हें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। शुक्रवार शाम को कर्मचारियों ने तय किया है कि सिंहस्थ सबडिवीजन में पदस्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। फ्रेंचाइजी द्वारा बिजली व्यवस्था हाथ में लिए जाने के बाद बिजली कंपनी के करीब 323 कर्मचारियों के तबादले संभाग के दूसरे जिलों में कर दिए गए थे।