पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेठी नगर की दरगाह पर सामूहिक नमाज

सेठी नगर की दरगाह पर सामूहिक नमाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सेठीनगरस्थित मैग्जिन शाह बाबा दरगाह के पास सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे बगीचे को लेकर मुस्लिम समाज नाराज है। वे जमीन को वक्फ की संपति बताते हुए बगीचा बनाने का विरोध कर रहे हैं। इसी कारण समाजजनों ने दरगाह पर सामूहिक नमाज की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 500 लोग दरगाह पहुंचे। इनमें कुछ लोग बगीचा निर्माण के विरोध में काली पट्टी भी बांधे हुए थे। आयोजन को देखते हुए सीएसपी विजय डावर, टीआई आरके सिंह, एमएस परमार, ओपी मिश्रा, विवेक कनोड़िया सहित करीब 50 पुलिसकर्मियों का बल वज्र वाहन तैनात किया था।