- Hindi News
- निरीक्षण में जांचें छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता
निरीक्षण में जांचें छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता
सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को सिखाया
कमसमय में कैसे कराएं ज्यादा पढ़ाई
शासकीयउत्कृष्ट उमावि माधवनगर में शुक्रवार को जिलेभर के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताया कि कैसे कम समय में विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है।
परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से विषयवार शिक्षकों की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को हाईस्कूल के जिलेभर के 130 सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की कार्यशाला हुई। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अभय तोमर ने बताया कार्यशाला में उत्कृष्ट विद्यालय की व्याख्याता अर्चना कुल्मी, शा.उमावि धानमंडी की व्याख्याता नीता दुबे, शा.कन्या उमावि सराफा की व्याख्याता ज्योति जैन एवं शा.उमावि महाराजवाड़ा क्रमांक-1 की अध्यापिका डॉ. मनीषा पुरोहित ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को शॉर्ट ट्रिक्स, एग्जाम ओरिएंटेड सिलेबस में ज्यादा ध्यान देने सहित अन्य तरीके बताए। सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दो कक्षों में कार्यशाला चली।
कार्यशाला में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करतीं व्याख्याता अर्चना कुल्मी।