- Hindi News
- विवि में दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श आज से
विवि में दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श आज से
उज्जैन। विक्रमविवि में शनिवार से दो दिन स्वतंत्र भारत के शिक्षा आयोगों की अनुशंसाओं, क्रियान्वयन आैर प्रासंगिकता पर देशभर के विद्वान एवं शोधार्थी मंथन के लिए राष्ट्रीय संविमर्श में जुटेंगे। स्वर्ण जयंती हॉल में सुबह 10 बजे संविमर्श का शुभारंभ होगा।
विक्रम विवि आैर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईदिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी एवं मैपकॉस्ट भोपाल के सहयोग से 13-14 दिसंबर को राष्ट्रीय संविमर्श का आयोजन किया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. एससी आर्य एवं अशोक कड़ेल ने बताया शनिवार सुबह 10 बजे संविमर्श का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि गढ़वाल के कुलपति प्रो. जेएल कौल होंगे। अध्यक्षता विक्रम विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा करेंगे। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. कथेरिया थे लेकिन ऐनवक्त पर उनका दौरा निरस्त हो गया।