पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार के लिए लोग ही नहीं आए

आधार के लिए लोग ही नहीं आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। गैसएजेंसियों पर शुक्रवार से आधार कार्ड बनाने के लिए स्केनिंग का काम तो शुरू हो गया लेकिन लोगों ने इसमें रुचि नहीं ली। यही कारण है कि पहले दिन ही 6 में से 4 गैस एजेंसियों पर मशीनें लगी पर दिनभर में एक भी व्यक्ति स्केनिंग करवाने नहीं पहुंचा। आईसेक्ट कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों पर आधार कार्ड बनाने हेतु स्केनिंग आदि का शुक्रवार से गैस एजेंसियों पर मशीनें लगाकर काम शुरू किया है। संजोग गैस एजेंसी पर 34, महाकाल इंडेन गैस एजेंसी पर 18 लोगों की स्केनिंग की गई। शेष पर कोई नहीं आया। माधवनगर थाने के सामने कंपनी ऑफिस में जरूर 48 लोगों की स्केनिंग की गई।

^आधार कार्ड बनवाने में आम लोगों सहित गैस उपभोक्ताओं की रुचि नहीं है। पहले दिन ही लोग कम आए। 6 में से 4 एजेंसियों पर तो एक भी लोग नहीं पहुंचे। एजेंसियों पर लोग प्रतिदिन 10 से शाम 6 बजे तक स्केनिंग करा सकते हैं।\\\'\\\' रविचतुर्वेदी, आईसेक्टकंपनी के जोनल मैनेजर