पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आप करवा सकते बिजली की समस्याओं का निराकरण

आज आप करवा सकते बिजली की समस्याओं का निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपभोक्ताशनिवार को भी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण करवा सकते हैं। फ्रेंचाइजी एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शनिवार सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक नई सड़क जोन पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

फ्रेंचाइजी द्वारा उपभोक्ता जागरुकता अभियान के दूसरे चरण में नई सड़क जोन पर यह शिविर लगाया जा रहा है। फ्रेंचाइजी एस्सेल कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया यहां उपभोक्ताओं को बिजली के सिस्टम से अवगत कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को बताया जाएगा कि उनका बिजली बिल कैसे तैयार होगा। पुराने नए मीटर में क्या अंतर है।

530उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निराकरण: नईसड़क पर शुक्रवार को लगाए गए शिविर में करीब 530 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण हुआ। यहां उपभोक्ताओं में नए मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो गई।

आजयहां बंद रहेगी बिजली

उज्जैन। रामकीकंपनी द्वारा केबल डालने एवं पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शनिवार को 11 केवी फीडर बंद रहने की स्थिति में सुबह 11 से अपराह्न 4 बजे तक नमकमंडी, तोपखाना, कोट मोहल्ला कलाल सेरी में, सुबह 8 से सुबह 11 बजे तक उजड़खेड़ा, मुल्लापुरा, सुबह 7 से सुबह 9 बजे तक मक्सी रोड उद्योगपुरी दोपहर 2 से अपराह्न 4 बजे तक पांड्याखेड़ी तथा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक व्यास नगर, ऋषिनगर, मुनिनगर वेदनगर में बिजली बंद रहेगी।