पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कल रजिस्ट्रार कार्यालय चालू पर रजिस्ट्रियां सोमवार से

आज कल रजिस्ट्रार कार्यालय चालू पर रजिस्ट्रियां सोमवार से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन,सीहोर, टीकमगढ़ बालाघाट सहित प्रदेश के पांच जिलों में संपत्ति की आॅनलाइन रजिस्ट्री 15 दिसंबर से शुरू होगी। इसकी तैयारियों में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं। इस वजह से अवकाश के दिन शनिवार रविवार को भरतपुरी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय चालू रहेगा। हालांकि दोनों दिन रजिस्ट्री से संबंधित कोई कार्य नहीं होगा। कार्यालय सिर्फ ई-स्टाम्प ई-पंजीयन व्यवस्था को लेकर ही चालू रहेगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को अगस्त 2014 से ट्रायल के आधार पर शुरू किया गया था। अब इसे 15 दिसंबर से लागू किया जा रहा है। इसके तहत सर्विस प्रोवाइडर के पास यूजर आईडी रहेगा। आईडी कोड से स्टाम्प का भुगतान होगा और ऑनलाइन दस्तावेजों का पंजीयन होगा। इसमें कागजी लंबी प्रक्रिया से बचा जा सकेगा। ई-स्टाम्प ई-पंजीयन प्रक्रिया के बारे में गुरुवार को कार्यशाला के माध्यम से रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य शुरू होने में दो दिन शेष है, इस वजह से अवकाश के दिन शनिवार रविवार को भी रजिस्ट्रार कार्यालय चालू रहेगा। हालांकि दोनों दिन कार्यालयीन कार्य ई-स्टाम्प ई-पंजीयन के ही कार्य होंगे। सोमवार से आॅनलाइन रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि दस्तावेज लेखक इसकी जटिलता को लेकर विरोध कर चुके हैं।

सर्विसप्रोवाइडर की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्री

सर्विसप्रोवाइडर(सेवा प्रदाता) के पास यूजर आईडी होगा। स्टाम्प की राशि का उसके खाते से भुगतान हो जाएगा। यह राशि नगद रूप में संपत्ति का पंजीयन करवाने वालों से ली जाएगी। इसके बाद रजिस्ट्री करवाने वाले को समय दिया जाएगा। इसके लिए उसके मोबाइल पर मैसेज जाएगा। उक्त समय पर उसे पहुंचना होगा।

^ई-स्टाम्प ई-पंजीयन को लेकर तैयारियां की जा रही है। अवकाश के दिन भी कार्यालय चालू रहेगा। हालांकि रजिस्ट्री से संबंधित कार्य नहीं होंगे। 15 दिसंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी।\\\'\\\' आरएसकुशवाह, वरिष्ठजिला पंजीयक