पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीज उत्पादन के नाम पर तीन करोड़ की चपत

बीज उत्पादन के नाम पर तीन करोड़ की चपत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीज उत्पादन के नाम पर तीन करोड़ की चपत

उज्जैन। बीजउत्पादन के नाम पर एक सहकारी संस्था के पदाधिकारियों ने सरकार को करोड़ों की चपत लगा दी। मामले में शुक्रवार रात 12 बजे चिमनगंज पुलिस ने संस्था के 10 पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया है।

एसआई सियाराम गुर्जर ने बताया पंवासा निवासी सांसद प्रतिनिधि चंद्र विजय सिंह उफ छोटू बना कल्याणी किसान उत्थान संस्था के अध्यक्ष थे। उन्होंने फरवरी में उज्जैनी उत्पादक सहकारी मर्यादित समिति के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि संस्था ने 100 से ज्यादा किसानों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम से बीज प्रमाणीकरण में प्रोग्राम लिया था। इसी आधार पर संस्था ने वर्ष 2007-08 से 2011 तक कृषि विभाग से तीन करोड़ का अनुदान लेकर गबन किया है। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर उज्जैनी संस्थाध्यक्ष प्रदीप झांझरी, पदाधिकारी करण सिंह आंजना, प्रकाशचंद्र, शंकरलाल अांजना, बद्रीलाल, सत्येंद्र त्रिपाठी, गोवर्धन मौर्य, जगदीश सिंह पंवार, विमलचंद्र, बहादुर सिंह पंवार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।