दो हजार युवा भाजपा से जुड़े
भारतीयजनता पार्टी युवा मोर्चा के महासदसस्यता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर से हुआ। पहले ही दिन मिस्ड काॅल के माध्यम से शहर में दो हजार युवाओं को भाजयुमो में सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य शामिल हुए। महाकाल में दर्शन कर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।
सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में मौर्य ने कहा 2003 से पहले युवाओं को भविष्य की चिंता सताती थी लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं देकर उन्हें चिंता मुक्त कर दिया है। भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए महाअभियान की शुरूअात हुई है। प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिसे 12 जनवरी युवा दिवस के दिन पूर्ण कर लिया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, प्रदेश मीडया प्रभारी हितेश शुक्ला, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश गिरि, नगर महामंत्री विवेक जोशी, प्रदेश मंत्री भानू भदौरिया, मोर्चा नगर जिलाध्यक्ष विशाल राजोरिया उपस्थित थे। संचालन महामंत्री जयंत राव गरूड़ एवं आभार वीरेंद्र काले ने माना। प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश शुक्ला का भाजयुमो दौलतगंज मंडल द्वारा मयंक तिवारी एवं राहुल बैस के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष गांधी अन्य मोबाइल पर सदस्यता का संदेश देते हुए।