पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलन के मुद्दे पर वकील आपस में भिड़े

आंदोलन के मुद्दे पर वकील आपस में भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। महिलावकील से विवाद के कारण दो दिन से चल रहा वकीलों का आंदोलन खत्म हो गया। शुक्रवार को वकीलों ने काम भी किया लेकिन बिना मीटिंग काम पर लौटने के फैसले पर शुक्रवार को वकील आपस में भिड़ गए। हालांकि आपसी रजामंदी के कारण विवाद शांत हो गया।

वकील नीलिमा सिसौदिया और इंदौर की सीमा परमार के बीच मंगलवार को हुए विवाद के बाद बुधवार को वकीलों ने तीन घंटे काम बंद रखा था। बाद में वकील नीलिमा और नीरज चौधरी पर केस दर्ज करने के बाद गुरुवार दोपहर मंडल अभिभाषक संघ ने बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर देवासरोड पर चक्काजाम भी कर दिया लेकिन शाम को एसपी एमएस वर्मा द्वारा केस खत्म के आश्वासन पर संघ ने काम पर लौटने की घोषणा कर दी। शुक्रवार दोपहर संघ ने हड़ताल खत्म करने का कहा तो कुछ वकील भड़क गए। उन्होंने वरिष्ठ वकील संघ पर एसपी से अकेले में बात कर निर्णय लेने का आरोप लगाया और सचिव मिश्रीलाल चौधरी से झूमाझटकी कर दी। हालांकि वरिष्ठ वकीलों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया।

^बारमें दो हजार वकील हैं। सभी के आपस में अच्छे संबंध हैं, लेकिन हर मौके पर सभी की मौजूदगी संभव नहीं। पदाधिकारियों के सामने एसपी से बात होने पर हड़ताल वापस ली। वकीलों से इस संबंध में बातचीत हुई लेकिन मेरे सामने कोई विवाद नहीं हुआ।\\\'\\\' अतुलरैना, अध्यक्षमंडल अभिभाषक संघ