पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 92 लाख 28 हजार के बंगलों की यूडीए की पहली योजना

92 लाख 28 हजार के बंगलों की यूडीए की पहली योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूडीएसीईओ शिवेंद्र सिंह के सामने शुक्रवार को प्राधिकरण के इंजीनियर्स ने आवासीय योजनाओं में रिक्त पड़े भूखंडों पर मकान बंगलों की योजना पेश की। 92 लाख 28 हजार की लागत के बंगले की यूडीए की पहली योजना लाई जा रही है। सीनियर एमआईजी बंगले बसंत विहार काॅलोनी में बनाए जाएंगे। इतनी कीमत के बंगले अब तक नहीं बनाए गए हैं। इसके अलावा भार्गव नगर में 14 एचआईजी डुप्लेक्स मकान की योजना है,जिसमें 72 लाख की लागत से बंगले बनाए जाएंगे। इसी येाजना में एल-1 डुप्लेक्स टाइप के 4 मकान 43 लाख 42 हजार की लागत से बंगलों का निर्माण होगा एवं एल-2 टाइप के तीन भवन बनाए जाएंगे। जिनकी कीमत प्रति भवन 55 लाख 68 हजार रहेगी। वीर सावरकर शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के पीछे 12 डुप्लेक्स मकानों का निर्माण 32 लाख 85 हजार की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार बसंत विहार बी सेक्टर में 8 एल टाइप के डुप्लेक्स मकान, 8 एम टाइप के मकान त्रिवेणी विहार योजना के सेक्टर में 15 सीनियर एमआईजी डुप्लेक्स बंगले 70 लाख की लागत से बनाए जाना प्रस्तावित किए हैं। यूडीए ईई केसी पाटीदार की देखरेख में सिंहस्थ के निर्माण कार्य सिंहस्थ मेला भवन, चिंतामण मार्ग पर गोशाला, रामघाट पर वॉच टॉवर यूडीए की आवासीय योजना शिप्रा विहार त्रिवेणी विहार में मकानों के निर्माण हो रहे हैं, जिनकी गति गुणवत्ता पर यूडीए प्रशासन ने संतोष जताया है। कोर्ट प्रकरणों की स्थिति भी बेहतर है। समीक्षा बैठक में ईई रंजन गर्ग, सहायक संपदा अधिकारी जयदीप शर्मा, सहायक यंत्री अजय गौड़, डीएम तिवारी, सुबोध गौड़, वीके रक्ताले, पीके जोशी, रवींद्र ठाकुर, अरुण सिंह, अलबेल सिंह, प्रवीण दुबे कार्यालय अधीक्षक राकेश बुखारिया आदि मौजूद थे

सोसायटीबनाने की प्रक्रिया शुरू : त्रिवेणीविहार, शिप्रा विहार, भार्गवनगर बसंत विहार योजनाओं में विभिन्न श्रेणी के निर्माणाधीन मकानों का चयन संभागायुक्त यूडीए चेयरमैन रवींद्र पस्तौर के आदेश पर हो चुका है। अब इन योजनाओं में वेलफेयर सोसायटी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक काॅलोनी में सोसायटी काॅलोनी का रख-रखाव, सुरक्षा आदि की व्यवस्था देखेगी।