पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में संविदा पर पांच डॉक्टर्स की नियुक्ति के आदेश

जिला अस्पताल में संविदा पर पांच डॉक्टर्स की नियुक्ति के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकारसीएमएचओ डॉ.अशोक यादव ने पांच डॉक्टर्स की पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। डॉक्टर्स के पद स्वीकृत होने बजट मिलने के बाद भी डॉक्टर्स की पोस्टिंग नहीं करने का मामला 2 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद सीएमएचओ ने 5 डॉक्टर्स की पोस्टिंग संविदा आधार करने के आदेश जारी किए हैं। नोटशीट को कलेक्टर कवींद्र कियावत को भेजी गई है।

एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के तहत शहरी स्वास्थ्य के लिए करीब 10 डॉक्टर्स की जाना थी। नवीन पदस्थापना नहीं किए जाने का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने के साथ उन डॉक्टर्स पर भी पड़ रहा है, जिन्हें दोहरी डयूटी करना पड़ रही है। दो माह से सीएमएचओ डॉ.यादव यह कहते हुए डॉक्टर्स की पदस्थापना नहीं कर रहे थे कि उनके पास प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार ने अब तक डॉक्टर्स की पदस्थापना के संबंध में फाइल प्रस्तुत नहीं की है, जबकि सच्चाई यह थी कि एनआरएचएम की स्थापना शाखा में यह फाइल पड़ी हुई थी। अंतत: सीएमएचओ को पांच डाॅक्टर्स की पदस्थापना के आदेश जारी करना पड़े हैं।

§Âñ€ÅU

ÖæS·¤Ú