- Hindi News
- तहसीलदार पाटील का धार वर्मा का विदिशा तबादला
तहसीलदार पाटील का धार वर्मा का विदिशा तबादला
भासं. उज्जैन। राज्यशासन ने शुक्रवार को प्रदेश के 26 से अधिक तहसीलदारों के तबादले किए, जिसमें जिले से उज्जैन तहसीलदार सुनील पाटील महिदपुर तहसीलदार निधि वर्मा प्रभावित हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार पाटील का धार वर्मा का विदिशा तबादला गया।
सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर कवींद्र कियावत जल्द ही प्रशासन में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इसे लेकर कलेक्टोरेट में भी खासी चर्चा है। ग्वालियर से स्थानांतरित होकर उज्जैन आने वाले संयुक्त कलेक्टर अजयराज शर्मा की आमद के बाद कलेक्टर एसडीएम सहित अन्य प्रभारों में फेरबदल कर सकते हैं।
एडीएमशर्मा अपर कलेक्टर डॉ. बुंदेला सक्षम अधिकारी भी
कलेक्टरकियावत ने शुक्रवार को एडीएम अवधेश शर्मा अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला को अतिरिक्त प्रभार सौंपे। एडीएम शर्मा को पुनर्गठन और प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम 2002 एवं संशोधन 2012 की धारा 14 के अंतर्गत प्राप्त होने वाले समस्त आवेदन एवं प्रकरणों के निराकरण के लिए सक्षम अधिकारी बनाया गया। इसी प्रकार अपर कलेक्टर डॉ. बुंदेला को मंदिरों की भूमि पर पुजारी नियुक्ति संबंधी प्राप्त होने वाले आवेदन एवं अपील प्रकरणों के निराकरण के लिए सक्षम अधिकारी बनाया गया।