हरिराय बाबा आए वल्लभाचार्य नगर में 20 फरवरी को फाग
वैष्णव संत हरिराय बाबा इंदौर शुक्रवार को सिंहस्थ में आगररोड पर लगने वाले वल्लभाचार्य नगर की तैयारियों की बैठक लेने उज्जैन आए। शाम 5 बजे उन्होंने ढाबारोड स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सिंहस्थ कार्यालय का उद्घाटन किया।
महाराज ने वैष्णवजनाें को संबोधित कर बताया कि सिंहस्थ में एक महीने वल्लभाचार्य नगर में कथा, भागवत, प्रवचन आदि कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। देशभर से उमड़ने वाले हजारों वैष्णवजनों के लिए नियमित अन्नक्षेत्र चलेगा। महाप्रभुजी की बैठक के ट्रस्टी विजय गुप्ता ने बताया 20 फरवरी को दाेपहर 1 बजे वल्लभाचार्य नगर का भूमिपूजन होगा। इसी दिन दोपहर में श्री महाप्रभुजी की पधरावनी की जाएगी और वैष्णवजन फाग उत्सव मनाएंगे। कार्यालय उदघाटन अवसर पर अशोक जड़िया, विट्ठल नागर, दिलीप नीमा, सुधाबेन नीमा, कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन मौजूद थे।