आज न्यायालय के कार्य रहेंगे सुचारु
आज न्यायालय के कार्य रहेंगे सुचारु
उज्जैन| जिलाबार एसो. अध्यक्ष अतुल रैना के मुताबिक राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर मंगलवार को न्यायालयीन कार्य बंद रखा गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा पांच साल के प्रकरण समाप्त किए जाने के आदेश के विरोध में कार्य बंद रखा था। राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा जानकारी दी गई है कि मांग को लेकर शासन स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया है, जिस पर बुधवार को न्यायालय के कार्य सुचारू रूप से होंगे।