पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा ऑन लाइन प्रवेश पत्रों में 15 फरवरी तक संशोधन

सुविधा- ऑन लाइन प्रवेश-पत्रों में 15 फरवरी तक संशोधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुविधा- ऑन लाइन प्रवेश-पत्रों में 15 फरवरी तक संशोधन

उज्जैन| माध्यमिकशिक्षा मंडल की 2014-15 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के ऑन लाइन प्रवेश-पत्र 25 जनवरी से एमपी ऑन लाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराए हैं। प्रवेश-पत्रों में विषय, माध्यम, नाम, माता-पिता के नाम, फोटो एवं जन्मतिथि की त्रुटि होने पर कियोस्क के माध्यम से ही त्रुटि सुधार की सुविधा एक फरवरी तक उपलब्ध कराई गई थी। मंडल ने त्रुटि सुधार के लिए अब 15 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की है। विस्तृत निर्देश मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।