मंडी में नया टॉप गेहूं 1712 रुपए बिका
कृिषउपज मंडी में 3 आयटम गेहूं के 1550, 1696 और 1712 रुपए प्रति िक्वंटल के भाव से नीलाम में बिके। पुराने गेहूं में भाव बने रहे। ऊंचे में 1783 रुपए रहे। 1712 रुपए भाव वाला गेहूं क्वािलटी में अच्छा आने से भाव ऊंचे रहे। एफसीआई का ई-ऑक्शन इस बार फिर 20 लाख िक्वंटल बोरी का होने वाला है। श्योपुर और ग्वािलयर के पुराने गेहूं के भाव 1500 रुपए ऑफर किए गए। इसके अलावा 2014 से 2015 के न्यूनतम भाव 1570 रुपए अॉफर किए हैं। उज्जैन में देवास 3 लाख िक्वंटल में बागली, सोनकच्छ और शांित वेयर हाउस हाटपिपल्या तरफ गेहूं डंप है। देवास क्षेत्र का गेहूं मालवराज किस्म का बताया जाने से बिक्री में फीका है। मार्केट सरकारी भाव से 100 रुपए िक्वंटल नीचे चल रहे हैं। भोपाल, रायसेन, बरेली, इंदौर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर तरफ भी लाखों िक्वंटल गेहूं ई-ऑक्शन के लिए पंजीकृत व्यापािरयों की भागीदारी रहेगी। ट्रेडर्स के लिए लाभ का सौदा नहीं माना जाने से नए सीजन की ओर ही ध्यान लगाया जा रहा है।
मालवराजके बिक्री सेंटर : मालवराजगेहूं में भाव नहीं मिलने से खरीदार पीछे हो गए। मिलर्स को मालवराज नहीं चलने से एफसीआई के ई-िबक्री ऑफर में इस माल के सेंटर अनेक बार आने से भी फीकी िबक्री का अनुमान लगा है।
नयाडालर 5201 रुपए बिका : नएडालर चने कि िछटपुट आवक में मंडी फड़ के नीलाम में 2-3 बोरी डालर चना 5201 रुपए बिका। डालर चने के प्रमुख व्यापारी प्रकाश तल्लेरा ने बताया मार्च माह के शुरुआती दिनों में चने की आवक बढ़ेगी। व्यापार अावक पर निर्भर है। उज्जैन मंडी का डालर चना ग्रेडिंग होकर अरब देशों में बिकने पहुंचता है। इटेलियन चना इस बार मंडी आवक में अिधक आएगा।
उज्जैन|गेहूंलोकवन नया 1550 से 1712, लोकवन पुराना 1575 से 1783, मालवराज 1550 से 1699, सोयाबीन 3150 से 3375 रुपए। आवक 4000 बोरी रही। चना देशी 3150, चना डालर 4000 से 5201 रुपए। आलू 250 से 350 रुपए। प्याज 250 से 525 रुपए। लहसुन 1000 से 5752 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4150 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1020 से 1070, कपास्या 1800 से 1850, खली खामगांव 1720 से 1770 रुपए। शाजापुर|सोयाबीन3165 से 3251 रुपए। आवक 800 बोरी रही। गेहूं 1495 से 1512, रायड़ा 2811 रुपए। तराना|साेयाबीन3180 से 3275 रुपए। आवक 750 बोरी रही। गेहूं 1470 से 1529, चना डालर 4252 रुपए। महिदपुर|सोयाबीन3220 से 3320 रुपए। आवक 700 बोरी रही। गेहूं 1550 से 1662 रुपए। खाचरौद|सोयाबीन3240 से 3279 रुपए। आवक 400 बोरी रही। गेहूं 1400 से 1516 रुपए। बड़नगर|सोयाबीन2975 से 3393 रुपए। आवक 2500 बोरी रही। गेहूं 1445 से 1570, चना 2100 से 3335, चना डालर 4200 से 5071 रुपए। लहसुन 1600 से 2000 रुपए। आगर|साेयाबीन2825 से 3302 रुपए। 950 बोरी आवक। गेहूं 1450 से 1480, मक्का 1150 से 1245, चना विशाल 2600, मसूर 4480, धनिया 3500 से 6350 रुपए के भाव रहे।
सोयाबीन ऊंचे में 3375 रुपए बिका
सोयाबीनके भाव में मायनस आने से तेजी की आशा भी नहीं की जा रही है। मंडी नीलाम में 9560 िकस्म का सोयाबीन 3375 रुपए बिका। ग्रेडिंग सोयाबीन में भी भाव मंदे बताए गए हैं। मंडी नीलाम में 50 रुपए का रिवर्स आने से व्यापार अभाव भी बना रहा। शाम को वायदा सट्टा 3 रुपए मायनस होकर 3410 रुपए के भाव स्क्रीन कर रहा था।