पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल पेट्रोल सस्ते फिर भी परिवहन महंगा

डीजल-पेट्रोल सस्ते फिर भी परिवहन महंगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल-पेट्रोल सस्ते फिर भी परिवहन महंगा

सिटी रिपोर्टर | उज्जैन

पेट्रोलऔर डीजल के भाव में पिछले 6 माह में प्रति लीटर तकरीबन 10 रुपए से अधिक की गिरावट हुई है लेकिन इसके मुताबिक बस और अन्य परिवहन के भावों में कमी नहीं की गई। जब पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ते हैं तो तुरंत किराया बढ़ाने की मांग उठती है। इसे लेकर स्वर्णिम भारत मंच के कार्यकर्ता गुरुवार को आरटीओ को ज्ञापन देंगे। संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया पेट्रोल डीजल के दाम कम होने का लाभ आम जनता को भी मिलना चाहिए। इस संबंध में मंच द्वारा आरटीओ शैलेंद्र निगम को परिवहन आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर परिवहन शुल्क एवं यात्री किराया कम करने की मांग की जाएगी।