दहेज में बाइक मांगी तीन पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन| एकमहिला ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बुधवार को मामला सामने आने पर भैरवगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया माधौगढ़ की कविता से पति संजू, सास सुगनाबाई और ससुर जगदीश दहेज में बाइक और चांदी की रकम मांग रहे थे। कविता के मना करने पर उसके साथ तीनों ने मारपीट कर दी।
पंचायतभवन से टीवी चोरी- भैरवगढ़थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टकवासा के पंचायत भवन में लगा एलईडी टीवी बदमाश चुरा ले गए। बुधवार को पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।