पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को चाय में चूहा मारने का जहर दिया

पत्नी को चाय में चूहा मारने का जहर दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजीरपार्क काॅलोनी में बुधवार सुबह एक युवक ने दहेज के लिए प|ी को चाय में चूहा मारने का जहर दे दिया। पति ने वारदात शादी के 10 साल बाद की। महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया वजीर पार्क काॅलोनी निवासी नाजमा का निकाह सादिक पिता शाबिर से 10 साल पहले हुआ था। तब से ही सादिक प|ी नाजमा को मायके से दहेज के रुपए और जेवरात लाने के लिए परेशान करता था। जब नाजमा ने पति सादिक को मायके से रुपए लाने से मना किया तो उसने नाजमा को चाय में चूहा मारने की दवा मिलाकर दे दी। नाजमा के चाय पीने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाना बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाजमा के बयान लिए तो उसने बताया पति सादिक ने जान से मारने की नीयत से चाय में जहर मिलाकर दिया था। मामले में पुलिस ने सादिक के खिलाफ हत्या का प्रयास और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।