प्रो. आच्छा का सम्मान
उज्जैन | मप्रसाहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रोफेसर बीएल आच्छा को उनकी पुस्तक आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के उपन्यास के लिए पंडित नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 31 हजार रुपए रािश, श्रीफल और अभिनंदन-पत्र भेंट किया गया। समारोह में राष्ट्रीय साहित्य परिषद के संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव कालिदास अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत चतुर्वेदी एवं निदेशक डॉ. त्रिभुवननाथ शुक्ल ने सम्मानित किया।