पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी

युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सीबीएसईपैटर्न पर आधारित शहर के निजी मिशनरी स्कूलों में अग्रिम स्कूल फीस बस किराया वसूली के नाम पर कक्षाओं में प्राथमिक माध्यमिक स्तर के बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं पिछले महीनों में डीजल के दाम घटने के बाद भी स्कूल, कॉलेजों की बसों का किराया कम नहीं किया गया। यह आरोप युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल ने लगाते हुए कहा कि दोनों मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के उज्जैन आगमन पर ज्ञापन देंगे। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।