पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाना बनाते समय आग लगने से महिला जली, पति भी झुलसा

खाना बनाते समय आग लगने से महिला जली, पति भी झुलसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अलमारी में रखी केरोसिन बोतल गिरने से लगी आग में महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प|ी की हालत नाजुक बनी हुई है।

नीमनवास गलपुरा निवासी मनोज पिता ईश्वर सिंह आयशर चालक है। शुक्रवार शाम 7.30 बजे वह अहमदाबाद से लौटा था। घर पर प|ी वंदना खाना बना रही थी। मनोज ने बताया कि खाना बनाते समय लाइट चली गई थी। किचन में बनी अलमारी पर रखी केरोसिन की बोतल को उतारते समय वह हाथ से छूट गई। केरोसिन जलते गैस चूल्हे पर गिर गया और आग पकड़ ली। आग लगते ही वंदना ने शोर मचाया। उसे आग से घिरा देख उसने बचाने का प्रयास किया। बचाव में सीना और दोनों हाथ झुलस गए। आग लगने की खबर फैलते ही गांव में लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी मदद से आग बुझाई गई। घटनास्थ पर 100 डायल गाड़ी से पुलिस जवान पहुंचे और दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आरती में गए थे बच्चे

मनोज ने बताया कि वह दो दिन बाद अहमदाबाद से लौटा था। उसके तीनों बच्चे गांव के मंदिर में हो रही आरती में गए थे। माता-पिता की नागझिरी में चाय की दुकान है। दोनों वहीं रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चिमनगंज मंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...