- Hindi News
- देवास से स्थानांतरित होकर आए एसई में कार्यविभाजन
देवास से स्थानांतरित होकर आए एसई में कार्यविभाजन
देवास से स्थानांतरित होकर आए एसई में कार्यविभाजन
उज्जैन। देवासविकास प्राधिकरण से स्थानांतरित होकर आए तीन सब इंजीनियर दो कर्मचारियों के बीच यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह ने बुधवार को कार्य विभाजन किया है। सब इंजीनियर सतीश मुंगी को संधारण शाखा,आरके त्रिपाठी को योजना शाखा,संजय साध को भू-अर्जन तथा कार्य सहायक ग्रेड-2 जयसिंह श्रीवास्तव को संपत्ति शाखा में त्रिवेणी विहार कार्य सहायक ग्रेड-1 अलका सोनी को संपदा शाखा में शिप्रा विहार में जिम्मेदारी सौंपी है। सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर चल रहे कार्यों के चलते यूडीए में स्टॉफ की कमी थी, इसी को ध्यान में रखकर यूडीए ने स्टॉफ की मांग की थी।
अपरकलेक्टर बुंदेला ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी
उज्जैन। जिलेके स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सीएमएचओ डॉ.अशोक यादव द्वारा खरीदी गई करीब 20 लाख की सामग्री के मामले में अपर कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी कैलाश बुंदेला ने कलेक्टर कवींद्र कियावत को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उक्त जांच रिपोर्ट से सीएमएचओ डॉ.यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है।