पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के लिए संवारे जा रहे रास्तेे, आज फिर होगी बैठक

सीएम के लिए संवारे जा रहे रास्तेे, आज फिर होगी बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान का 13 14 फरवरी को उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। आगमन को लेकर प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के द्वारा रास्ते संवारे जा रहे है। बुधवार को भी नगर निगम की टीम ने नानाखेड़ा स्थित फोरलेन के समीप अतिक्रमण हटाकर मार्ग व्यवस्थित किया। मुख्यमंत्री के शहर भ्रमण और उनकी मौजूदगी में रुद्रसागर सफाई अभियान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार सुबह 10 बजे बृहस्पति भवन में कलेक्टर कवींद्र कियावत सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। निगमायुक्त अविनाश लवानिया ने बुधवार को निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का दौरा किया।

14को नगर भोज का आयोजन, मंत्री, विधायक सहित अन्य ने किया निरीक्षण : भूतभावनभगवान महाकालेश्वर भक्त मंडल द्वारा 14 फरवरी को महाकाल मैदान में विशाल नगर भोज का आयोजन किया जाएगा।